Thursday, April 1, 2010

मुन्नी इस्कूल जाएगी . ..!


मै ना जानु पढ़ना लिखना,
लेकिन मुन्नी को हे पढ़ना,
अच्छी शिक्षा पाएगी
जब मुन्नी इस्कूल जाएगी . . .

रोज मजूरी कितनी मिलती,
मै ना जानु कोई गिनती
वो मुझसे गिनवाएगी
जब मुन्नी इस्कूल जाएगी . . .

दूर कभी चिठ्ठी हो देनी
मेरी बात लिखेगी मुन्नी
ख़त मे वो छाजाएगी
जब मुन्नी इस्कूल जाएगी . . .

हर मुश्किल से उसको लढना
कुछ भी हो आगे हे बढ़ना
अच्छे नंबर लाएगी
जब मुन्नी इस्कूल जाएगी . . .

जीवन कटा हे सहेते सहेते
थोडा हसते थोडा रोते
वो गीत खुशीके गाएगी
जब मुन्नी इस्कूल जाएगी . . .

-निखिलेश


श्रोत कड़ी: यार!! कर के तो देखो!!

Friday, March 26, 2010

पृथ्वी घंटा २०१०


कल यानि २७ मार्च शनिवार को समस्त विश्व "पृथ्वी घंटा - २०१०" मानाने की तैयारी में जुटा है, "पृथ्वी घंटा" अभियान २००७ में सिडनी, आस्ट्रेलिया के करीब २२ लाख परिवारों एवं कारोबारिओं द्वारा एक घंटे के लिए बिजली का उपयोग नहीं कर, वातावरण/जलवायु परिवर्तन के जागरूकता स्वरूप अपना रुख अभिव्यक्त करने के लिए शुरू किया गया| भारत देश में यह अभियान फिछले साल २००९ को शुरू किया गया|

पृथ्वी घंटा 27 मार्च शनिवार को रात्री 8:30 से 9:३० तक होता है| जलवायु में तेजी से हो रहे परिवर्तन के के बचाव स्वरूप यह एक वैश्विक ज़ज्बा बन गया है| आप भी इसमें भाग लें और अपने आस-पास के लोगों में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाएं, ये न सोचें की, अरे! १ घंटे बिजली बचा के क्या उखड़ जायेगा, बिजली की इतनी चोरी एवं बर्बादी होती है तो इस एक घंटे से कितना बचया जा सकेगा? सोचे बूंद-बूंद से ही सागर बना है, यदि हम विश्व के समस्त लोग एकजुट हो एकसाथ एक ही कार्य को अंजाम दें तो उसका कितना प्रभावशाली असर सामने आएगा! अभी से ही यह इंतजाम कर लें की कल रात्रि ८:३० से ९:३० तक बिजली का इस्तेमाल नहीं करना है और उसके अनुरूप कोई वैकल्पिक इन्तेजाम भी कर लें ताकि ज्यादा परेशानी न होने पाए|

 http://www.rochelleparkdistrict.org/Earth%20Hour.jpg

 

 कड़ी:
 http://www.earthhour.in/home.aspx
http://www.earthhour.in/about-us/overview.aspx